छत्तीसगढ़ के कटघोरा में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। कहा जा रहा है कि वह नाबालिग दूसरे राज्य से आया था, जिसके सैंपल की जांच करने कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग महाराष्ट्र से आया था और कटघोरा मस्जिद में ही क्वारेंटाइन पर था। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की टीम मस्जिद पहुंची। कोरोना से ग्रसित नाबालिग मरीज कटघोरा के जमाती मस्जिद में मौजूद था। बताया जा रहा है कि 16 लोगों का सैंपल जांच के लिये भेजा गया था, जिसमें से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।




