inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – रायपुर के आकाशवाणी भवन की प्रथम मंजिल में लगी आग, कर्मचारियों के अंदर होने की सूचना से मचा हड़कंप

रायपुर के आकाशवाणी भवन की प्रथम मंजिल में आग लग गई है। आग लगने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी इलाके में स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल में सोमवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग एआरओ रूमें लगी है और वहां दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि एक-दो लोगों के अंदर मौजूद होने की जानकारी आ रही है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। अभी मौके पर 2 फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button