छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है.प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है. वहीँ आज स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में शाम तक 55 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे दुर्ग से 19, रायपुर से 14, महासमुंद से 12, सरगुजा से 4, जशपुर में 2 और रायगढ़ -जांजगीर चाम्पा से 1-1 मरीज शामिल है. आज एक और मरीज की मौत हुई है. बता दें कि कल प्रदेश में 373 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. और 357 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.
READ ALSO,,चीन को एक और झटका, IPL-13 में स्पॉन्सर नहीं रहेगी चीनी कंपनी VIVO
भारत में कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब संक्रमितों की कुल संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है. बीते दिन अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में आए हैं, सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हुई हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 52,509 नए मामले आए और 857 लोगों की मौत भी हुई है. जबकि अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 54,504 और 56,411 मामले आए. वहीं क्रमश: 1,362 और 1,394 मौतें हुई.
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक




