inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

Big breaking: 40 लाख के इनामी नक्सली की हुई मौत, दुर्दांत और स्टेट कमेटी का सेक्रेटरी था हरिभूषण, कई हिंसाओं में था शामिल

पुलिस ने तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सक्रिए एक बड़े नक्सली के मारे जाने का दावा किया गया है. पुलिस ने माओवादियों की सेंट्रल कमेटी के मेंबर और तेलंगाना में नक्सलियों की स्टेट कमेटी के सेक्रेटरी हरिभूषण की मौत होने का दावा किया है. पुलिस ने बताया कि बीमारी की वजह से संभवतः उसकी मौत हुई है। बता दें कि हरिभूषण पर 40 लाख रुपयों के इनाम की घोषणा सरकार की ओर से की गई थी। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग और तेलंगाना की सीमा पर ये लंबे समय से सक्रिय था. बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने हरिभूषण के मौत की पुष्टि की है. एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि “छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पॉइज़निंग या कोरोना की वजह से हरिभूषण की मौत की सूचना मिली है.

उन्होंने बताया कि आधा दर्जन से अधिक माओवादी नेता अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं. जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के कोट्टागुडा क्षेत्र के मारिगुडा गांव के मूल निवासी हरिभूषण उर्फ यापा नारायण साल 1995 में पीपुल्स वार गुरिल्ला में शामिल हुआ था. हालिया दिनों में वह माओवादी पार्टी के तेलंगाना सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था.

बताया गया कि पिछली कुछ मुठभेड़ों में हरिभूषण बच गया. बताया जाता है कि हरिभूषण ने तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर हाल के कई हिंसा की घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है. पुलिस ने उस पर 40 लाख रुपए का इनाम रखा था. वह लंबे समय से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है. लेकिन कोरोना संक्रमण ने इस बार नक्सल कैंपों में भी दस्तक दे दी. जिसके बाद से अब तक बताया जा रहा है कि कई नक्सली कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button