inh24छत्तीसगढ़
Trending

Big Breaking- एक जुलाई से 16000 शिक्षाकर्मियों का हो जायेगा संविलियन, शुरू हो गई है प्रक्रिया

अथक लड़ाई के बाद जीत हासिल करने वाले शिक्षाकर्मियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिलासपुर जिले में कोटा विकास खंड से एक पत्र जारी हुआ है जिसको लेकर खुशी का माहौल है।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक को पत्र लिखकर उन शिक्षाकर्मियों की जानकारी और उनके चरित्रावली का दस्तावेज कार्यालय में मंगाए हैं, जिनकी सेवा अवधि 2 वर्ष पूरी हो चुकी है या 1 जुलाई 2020 की स्थिति में सेवा 2 वर्ष पूर्ण हो जाएगी। जिससे कि शिक्षा कर्मियों का नियमितीकरण एवं संविलियन सरकार की मंशा के अनुरूप किया जा सके।

बता दे की प्रक्रिया में देरी के चलते 1 जनवरी 2020 को संविलियन हुए शिक्षा कर्मियों को कई जिलों में अब तक वेतन प्राप्त नहीं हो पाया है 1 जनवरी 2020 को संविलियन पाए शिक्षाकर्मियों में इस बात की नाराजगी है। तर्क है कि जब 1 जुलाई 2018 को शिक्षाकर्मियों का संविलियन हुआ था जिसमें कि 100000 से भी अधिक शिक्षाकर्मी संविलियन के दायरे में आए थे इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन प्राप्त हो गया था और सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी।

संविलियन अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे ने मीडिया से कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 साल की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके सभी शिक्षाकर्मियों के संविलियन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार दोनों शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिए संकल्पित है पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर उन्होंने पूरा भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button