inh24छत्तीसगढ़

ओमिक्रॉन वैरिएंट के लिए भुपेश सरकार ने जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश, राज्य में सतर्कता आदेश GAD से जारी, देखें आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नोवल कोरोना वायरस के ओनिक्रॉन (8.1.1.529) नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के संबंध में आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागों के भारसाधक सचिव, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर और समस्त विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है।

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से कहा गया है कि शासकीय पत्र के माध्यम से नोवेल कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन (B.1.1.529) नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश आवश्यक कार्यवाही हेतु संलग्न प्रेषित है। उपरोक्तानुसार निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button