inh24छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च का किया लोकार्पण

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का लोकार्पण किया। परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कीे। संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी और श्री चन्द्रदेव राय तथा विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थेे। इस अवसर पर परिवहन विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा तथा मारुति सुजुकी के एमडी एवँ सीईओ श्री के. आयुकावा भी उपस्थित थे ।

प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना 17 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम तेंदुआ में 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर की गई है। 

Related Articles

Back to top button