inh24Youth Corner

मार्च से जून के बीच बड़ी संख्या में खुलेंगे नौकरी के दरवाजे, जाने किस सेक्टर में है उम्मीद

कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां चली गई हैं। मैनपावर ग्रुप के एमडी संदीप गुलाटी के अनुसार, ‘नए बजट का असर नौकरियों पर भी दिखाई दे रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का असर साल के अंत में दिखेगा। तीसरी और चौथी तिमाही में नौकरियों में तेजी आ सकती है।’

एक बार फिर से धीरे-धीरे बाजार खुल रहा है। ऐसे में कंपनियां फिर से लोगों को भर्ती करने का प्लान बना रही हैं। मैनपावर ग्रुप द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक मार्च से जून के बीच बड़ी संख्या में हायरिंग होने की संभावना है। 2,375 अलग-अलग कंपनियों से बातचीत के आधार पर यह सर्वे तैयार किया गया है।

किस सेक्टर में अधिक भर्ती होने की संभावना

होल सेल और रिटेल सेक्टर में बहुत नौकरियां आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इस सेक्टर में 2 प्रतिशत भर्ती होगी वह भी जून के अंत तक। कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्थिति रिटेल सेक्टर से थोड़ा बेहतर रहने की उम्मीद है। यहां 5 प्रतिशत नई भर्ती होने की उम्मीद सर्वे में जताई गई है। जबकि सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा 9 प्रतिशत नई भर्ती होने की बात कही जा रही है।

फरवरी में LIC की कमाई में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

बड़ी संख्या में ऐसे भी कंपनियां हैं जो बाजार की स्थिति और बेहतर होने का इंतजार कर रही हैं। माना जा रहा है ये सभी कंपनियां अगले कुछ महीने और नई हायरिंग नहीं करेंगी।

Related Articles

Back to top button