inh24छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन के कार्यक्रम में मधुमक्खियों ने किया हमला, मंच पर पहुंचते ही अचानक हुवा हमला, 15 घायल

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह कल कोरबा प्रवास पर रहे। मधुमक्खियों के काटने से 15 लोग घायल हो गए। सभी एक कार एजेंसी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उद्घाटन करने पूर्व सीएम रमन सिंह पहुंचे थे। उद्घाटन करने के बाद जैसे ही सब मंच पर बैठे थे। उसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। आयोजक कंपनी के द्वारा नजदीक में दोपहर भोजन का आयोजन किया गया।

Read Also – CDS Bipin Rawat के निधन पर पाकिस्तानी सेना ने कह दी ये बड़ी बात, आज होगा दिल्ली में अंतिम संस्कार

दरअसल परिसर के पास भोजन तैयार किया जा रहा था। इसके करीब में मधुमक्खियों का छत्ता काफी समय से मौजूद था। किचन शेड से धुआ उठने के साथ संबंधित स्थान तक पहुंच गया। जिसके बाद मधुमक्खियां बिखर गई और लगभग 15 लोगों को काट दिया। पूर्व सीएम रमन सिंह बुधवार को कोरबा दौरे पर थे।

बताया जा रहा है कि वे शहर के सीतामढ़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनाए गए एक निजी कार एजेंसी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह एजेंसी बीजेपी नेता अशोक मोदी ने शुरू की है। रमन सिंह और अन्य नेता एजेंसी का फीता काटने के बाद मंच पर बैठे थे। उसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सब को अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा का नाम बिहार COVID-19 टीकाकरण लिस्ट में, बड़े डाटा फर्जीवाड़े का खुलासा

प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य है। बताया गया कि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के लिए एजेंसी संचालक ने लंच की व्यवस्था की थी। इसलिए रोड़ की दूसरी तरफ खाना बनाया जा रहा था। इसी खाने के धुएं से बगल के बिल्डिंग में लगी मध्मुक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियां आईं और लोगों पर हमला कर दिया। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही मधुमक्खियों ने एक-एक कर 15 लोगों को काट दिया।

Related Articles

Back to top button