inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – गरज चमक के साथ कई जगह गिरे ओले, बेमौसम बारिश से धान खरीदी हो सकती है प्रभावित

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लीऔर अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरे। पलारी लवन कसडोल भाटापारा सुहेला और बलोदा बाजार सहित आसपास के क्षेत्र मेंतेज बारिश के साथ ओले गिरने से रबी फसलों के अलावा सब्जी आदि को काफी नुकसान पहुचने की आशंका है।

वहीं कुछ जगहों पर लोग ओले से खेलते नजर आए। कुछ देर के लिए जब बारिश रुकी तब इसका नजारा लोगें ने कैमरे मे कैद कर इंटरनेट मीडिया में शेयर किया। बारिश से उद्यानिकी फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकतर धान खरीदी केंद्रों में बारिश से बचाव को लेकर तैयारी नहीं की गई थी, इस कारण कई जगह धान भीग गया।

आने वाले दिनों में अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो सकती है। अधिकतर धान खरीदी केंद्र की जमीन निचले जगहों में है, जहां पानी भराव और कीचड़ जैसी समस्या बन सकती है।

https://youtube.com/shorts/xrTfy6yc2mY?feature=share

Related Articles

Back to top button