inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – CGTOP36 की खबर का फिर बड़ा असर, शिक्षिका से बोकरा भात मांगने वाला बाबू निलंबित

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कसडोल विकासखण्ड अन्तर्गत बकरा भात के लिए चंदा नहीं देने पर टीचर का वेतन रोकने का मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार ने कार्यवाही करते हुए सहायक ग्रेड 3 हरीश कुमार पटेश्वर को पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर निलंबित कर दिया है। बता दे कि शिक्षिका ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। शिकायत में स्कूल के प्राचार्य और बाबू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह था मामला Read also – बकरा भात के लिए नहीं दिया चंदा, तो रोका वेतन, किया मानसिक प्रताड़ित

शासकीय हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षिका रीना ठाकुर ने स्कूल के प्राचार्य और बाबू पर वेतन रोकने, बदतमीज़ी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत में टीचर ने कहा है कि बकरा भात के लिए चंदा नहीं देने पर स्कूल के प्राचार्य और बाबू ने उनका वेतन रोक दिया। इसके साथ ही टीचर ने प्रताड़ता का भी आरोप लगाया था और बताया कि लगातार बदतमीजी और मानसिक प्रताड़ना किया जा रहा है जिससे वे बेहत आहत हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद यह मामला सामने आया है।

Related Articles

Back to top button