
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक इस समय अब हाइब्रिड धान की कटाई जोरों से चल रही है। इसके साथ ही गांव-गांव में मजदूर का संकट है। धान खरीदी में भी अभी समय है, जिससे किसान चिंतित हैं। मजदूरों की समस्या के चलते ही कई किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई करवा रहे हैं। किसानों को मजदूर नहीं मिल रहे हैं, जिसके कारण अब सभी मिलकर एक दूसरे के खेतों में जाकर धान की कटाई करने में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा चिंता मौसम की लुका छिपी है कई जगह पानी गिरने व बदली के कारण पर्याप्त धूप नही निकलने की वजह से खेतो में अभी भी नमी बनी हुई है। जिसकी वजह से से रबी फसलों की बुवाई में भी देरी हो रही है।
धान खरीदी में बारदाना को लेकर किसान असमंजस में
छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है. वहीं देर से घान खरीदी होने से किसानों में नाराजगी है. त्योहारी सीजन निकलने के बाद भी बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. किसान जोरों से धान कटाई में जुड़े हुए हैं. किसानों के मुताबिक, धान कटाई का काम लगभग पूरा होने जा रहा है. किसानों को अभी 1 हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा, बारदाना के बारे में पिछले वर्ष जैसी स्थिति बनने की आशंका के चलते किसानो में साफ नाराजगी दिखाई दे रही है. किसानों का कहना है कि धान कटाई का काम पूरा होने के बाद भी धान को सुरक्षित रखना होगा,जो चिंता की विषय है।



