inh24मनोरंजन

आइसोलेशन वॉर्ड में बच्चन, बिग-बी के हेल्थ पर हॉस्पिटल ने दी यह जानकारी

मुंबई – अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव के बाद बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नानावती हॉस्पिटल के पीआरओ के अनुसार अमिताभ बच्चन की हालत अब पहले से बेहतर है. उन्हें कोविड-19 संक्रमित पाया गया था. फिलहाल उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है.

अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन का भी टेस्ट किया गया. लेकिन राहत की बात है कि दोनों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आई है. जल्द ही परिवार के बाकी के सदस्यों समेत स्टाफ के लोगों का भी कोरोना टेस्ट होगा.

Related Articles

Back to top button