inh24देश विदेश

अयोध्या – राम मंदिर भूमि पूजन का मुहूर्त की तारीख बताने वाले पुजारी को मिली धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. वैसे मंदिर के भूमि पूजन का काम पांच अगस्त से पहले शुरू हो गया था. इस बीच मीडिया से एक खबर सामने आई है की अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए मुहूर्त बताने वाले पुजारी को कर्नाटक के बेलगावी में धमकी मिली है. बेलगावी पुलिस ने बताया कि पुजारी  को फोन पर धमकी मिली है. इस सिलसिले में बेलागवी के तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है.

पुजारी  ने बताया, ‘धमकी देने वालों ने कहा कि आपने मुहूर्त की तारीख क्यों बताई? आप इसमें शामिल क्यों हो रहे हैं? इस पर मैंने कहा कि उन्होंने आयोजकों ने मुझसे इसके लिए आग्रह किया था और मैंने उसका पालन किया. एक गुरु के तौर पर मैंने अपना कर्तव्य निभाया. फोन करने वालों ने नाम नहीं बताया. विभिन्न जगहों से फोन आ रहे हैं. हालांकि मैंने आज तक इसे गंभीरता से नहीं लिया.’धमकी भरे फोन के मद्देनजर अब बेलगावी के शास्त्री नगर में पुजारी के आवास पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि कॉल करने वालों ने कथित तौर पर विद्वान को मुहूर्त की बात को वापस लेने की धमकी दी थी जो उन्होंने समारोह के लिए तय किया था.

पुजारी  पिछले कई वर्षों से रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं और इस साल फरवरी में आयोजकों ने मुहूर्त निकालने के लिए उनसे संपर्क किया था. पुजारी  ने मुहूर्त के लिए चार तारीख 29 जुलाई, 31 जुलाई, 1 अगस्त और 5 अगस्त बताई थी. ये सभी तारीख हिंदुओं के पवित्र महीने सावन में पड़ती हैं. हालांकि ये अलग बात है कि कोरोना महामारी के चलते पुजारी भूमि पूजन कार्यक्रम मं  शामिल नहीं हो पाएंगे.

Related Articles

Back to top button