inh24छत्तीसगढ़

पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं पत्रकार सुरक्षा क़ानून जल्द लागू हो – दामु आम्बेडारे,अध्यक्ष प्रेस क्लब

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब ने नया रायपुर मे द हितवाद के पत्रकार अभिषेक कुमार पर हुए हमले एवं IBC-24 के पत्रकार संदीप शुक्ला पर रायपुर पुलिस द्वारा बिना जांच किए कार्यवाही करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारो को प्रताड़ित किया जा रहा है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने कहाकि पत्रकार काम करते वक्त हमेशा स्वयं व अपने परिवार को भूल कर समाज के प्रति अपनी भूमिका को बखूबी निभाता है किंतु पत्रकारों को न सुरक्षा मिलती है न सहानुभूति।प्रेस क्लब इन घटनाओं पर ठोस कार्यवाही न होने की निंदा करते हुए शासन से मांग करता है कि भविष्य मे ऐसी घटना घटित न हो, इस पर विचार करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button