inh24छत्तीसगढ़

आत्मानुभूति ध्यान योग शिविर देवपुर डोंगेस्वरधाम में

संत कबीर सेवा संस्थान देवपुर, एवम यथार्थ फाउंडेशन धमतरी के तत्वधान में तीन दिवसीय 8 से 10 अक्टूबर को ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया है। ध्यान शिविर 3 सत्र में संपन्न होगा प्रातः 6 से 7 योग प्राणायाम तथा ध्यान और विचार 7 से 8:30  द्वितीय सत्र 3 से 5 तृतीय सत्र 7:30 से 9बजेतक।

 शिविर का संचालन संत श्री गुरुभूषण जी (सूरत) गुजरात के सानिध्य में एवं संत श्री रविकर साहेब के संरक्षण में संपन्न होगा ।

योगा प्राणायाम प्रशिक्षक श्री रमाकांत जी, आर्ट आफ लिविंग होंगे ।

अंतिम दिवस नेत्र परीक्षण भी किया जाएगा जिसमें डॉक्टर गुरुशरण साहू, प्रेम नारायण साहू उपस्थित होंगे । किसी भी तरह से स्वास्थ्य परामर्श हेतु डॉक्टर संजय जैन का मार्गदर्शन मिलेगा।

ध्यान योग प्राणायाम पूर्ण वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, संपूर्ण उपचारात्मक जीवन प्रबंधन है। ध्यान योग शिविर से तन मन का संपूर्ण नियंत्रण और संचालन कर पारिवारिक शांति, सहज सरल एवं तनाव मुक्तजीवन, आंतरिक शांति, संपूर्ण स्वास्थ्य आत्मानुभूति, नशा मुक्ति, सहज व समाधि की प्राप्ति तथा किसी भी क्षेत्र में सफलता हेतु ध्यान अत्यंत महत्वपूर्ण है ।

ध्यान किसी मत पंथ संप्रदाय तपस्वी सन्यासी के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण मानव समाज के शारीरिक मानसिक आत्मिक लाभ के लिए है । संस्थान की ओर से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु अपील किया गया है।

Related Articles

Back to top button