चक्रवाती तूफान मैंडूस ने मचाई तबाही, कई पेड़ जड़ से उखड़े, घर से बाहर जाने से बचने का निर्देश

चक्रवाती तूफान मैंडूस रात करीब 2 बजे तमिलनाडु के तट से टकराया है. यह तूफान शुक्रवार देर रात को महाबलिपुरम के पास पहुंच गया था. हालांकि अब यह तूफान कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है. आज दोपहर तक तूफान पूरी तरह से कमजोर पड़ जाएगा.
तूफान के कारण कई तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है. कटुप्पक्कम में करीब 16 सेमी बारिश हो चुकी है. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने सभी से चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने तक बाहर जाने से बचने का अनुरोध किया है.
मिली जानकारी अनुसार 3 घंटे में लगभग 65 पेड़ गिर गए हैं. तूफान के कारण मदुरंथकम, ईसीआर और ओएमआर में कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं. इससे यातायात बाधित हो गया है. जीसीसी उन्हें हटाने के उपाय कर रही है.
तमिलनाडु: चेन्नई के एग्मोर इलाके में तेज हवाओं के कारण एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया।#CycloneMandous pic.twitter.com/FHXcpNKWz2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





