नन्हे बंदर को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाकर घूमती दिखी बिल्ली मौसी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: बंदर के बच्चे (Baby Monkey) को अपने सीने से लगाकर घूमती एक बिल्ली (Cat) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. नन्हे बंदर को बिल्ली इस तरह से खुद से चिपकाए हुए है, जैसे कि वो उसका अपना बच्चा हो. बताया जा रहा कि बिल्ली ने बंदर के जिस बच्चे को अपने बच्चे की तरह सीने से लगाया है वो महज 8 महीने का है और अबू नाम के इस नन्हे बंदर ने अपने माता-पिता को खो दिया है. यह अस्थायी हो या न हो, लेकिन बिल्ली ने उसे गोद ले लिया और बंदर को बिल्ली के पेट से कसकर चिपका हुआ देखा गया. इस तरह के एक से अधिक मामले उन क्षेत्रों में देखे गए हैं, जहां दोनों प्रजातियां रहती हैं. वीडियो को @rainmaker1973 नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Abu, an 8-month-old monkey, lost his parents. However, be this temporary or not, a cat adopted it and the monkey was seen tightly clinging to the feline’s belly.
More than one case of this kind have been observed in areas where both species live.pic.twitter.com/VK6QD8P6Vb
— Massimo (@Rainmaker1973) November 1, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




