नौकरी लगाने का झांसा देकर 03 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जिला बिलासपुर में भी अन्य लोगों से ठगी की घटना को दिया है अंजाम,। पुलिस अधीक्षक श्री आई के एलिसेला द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में धोखाधड़ी एवं ठगी करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़े-बड़े लोगों से पहचान रखने पहुंच एवं झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम से 03 लाख रुपया का ठगी करने वाले आरोपी को लगातार पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.08.2021 को प्रार्थीया अंजना टंडन पति राजेंद्र टंडन उम्र 30 वर्ष निवासी संतोषी नगर रायपुर ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अनिल चेलकर पिता भगवती चलकर ग्राम खेकसही थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का बड़े-बड़े लोगों से जान पहचान होने के विश्वास देकर नर्स पद मैं नौकरी लगाने की झांसा देकर ₹300000 लेकर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 389/ 2021 धारा 420,294,506 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की आरोपी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था जो गिरफ्तारी के डर से लुक छुप रहा था लगातार लोकेशन बदल रहा था जिसे विशेष टीम गठित कर आज दिनांक 30.08.2021 को बिलासपुर से पकड़ा गया जिन्होंने जुर्म स्वीकार करते हुए बिलासपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की ठगी करने के संबंध में बात सामने आई है। उक्त के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया गया।




