inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – 6 बंदरों को गोली मारने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के ग्राम बखत रेंगाकठेरा में वानरों को मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राजनांदगांव जिले के ग्राम बखत रेंगाकठेरा में वानरों को मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने दो आरोपियों को पकड़ा है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  राजनांदगांव शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बखत रेंगाकठेरा में एयरगन से 6 वानरों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग का अमला आरोपियों की तलाश में जुटा हुआ था। बखत रेंगाकठेरा के ग्राम समिति के द्वारा समिति में प्रस्ताव पास कर बंदरों को खेतों से दूर रखने का ठेका शिकारी प्रवृत्ति के लोगों को दिया गया था और पूरे गांव में 100-100 चंदा कर आरोपियों को गांव वालों ने एक एयरगन भी खरीद कर दिया था। जिसके बाद आरोपियों ने 6 वानरों की हत्या कर दी थी।

मौके पर पहुंचे वन अमला ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान फरार आरोपी पिता पुत्र को वन अमले ने ग्राम खुड़मुड़ी से गिरफ्तार किया है। वन विभाग की गिरफ्त में आए 40 वर्षीय आरोपी कमल मरकाम और उसके 22 वर्षीय पुत्र विशाल मरकाम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।  पकड़े गए आरोपियों से एयरगन भी जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button