inh24छत्तीसगढ़

दल्लीराजहरा- रावघाट- जगदलपुर परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ स्टेशन जल्द ही यात्रियों के लिए होगा उपलब्ध, एनएमडीसी के संयुक्त प्रयास से जा रहा बनाया

भारतीय रेल सामाजिक आर्थिक विकास की गति को निरंतर बढ़ाते हुए दुर्गम एवं विषम परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ाने जा रही है। दल्लीराजहरा – रावघाट -जगदलपुर परियोजना कुल 235 किलोमीटर तक रेल लाइन बिछाने का कार्य रेलवे, छत्तीसगढ़ शासन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड एनएमडीसी के संयुक्त प्रयास से बनाया जा रहा है।

प्रथम चरण में रायपुर रेल मंडल ने दल्लीराजहरा -रावघाट नई रेल लाइन 95 किलोमीटर तक जाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत दल्लीराजहरा से अंतागढ़ तक लगभग 59 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाने में सफलता प्राप्त की एवं दल्लीराजहरा से केवटी तक लगभग 42 किलोमीटर यात्रियों को रेल सुविधा दी जा रही है।

इसी रेल लाईन का विस्तार केवटी से अंतागढ़ तक (16.941किमी) 17 किलोमीटर और कर दिया गया है। इस रेलवे ट्रैक पर पहली बार इंजन रोलिंग की जांच सफलतापूर्वक दिनांक 30 जुलाई, 2020 को किया गया। 04 अगस्त को अंतागढ़ रेलवे स्टेशन का अल्फा न्यूमेरिकल कोड भी मिल गया है अंतागढ़ रेलवे स्टेशन का (अल्फा कोड -AAGH) रहेगा। जल्द ही रायपुर राजधानी को रेल मार्ग द्वारा अंतागढ़ से यात्री सुविधाओं के साथ माल परिवहन की दिशा में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।

केवटी से अंतागढ़ के प्रारम्भ हो जाने से निश्चय ही वहा के वासियों के लिए सर्वागिंण विकास की रफतार तेज हो सकेगी और उन्हें अपनी दैनिंक जीवन की आवश्यकताओं को पूरी करने में रेल महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

Related Articles

Back to top button