छत्तीसगढ़

बटालियन के सीओ ने कैंप के अंदर उगाई गईं सब्जियों के पौधों को गुस्से में कुचलवाया


बीजापुर। जिले के सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि कैंप के अंदर कंपनी कमांडर ने जवानों के साथ सब्जियां उगा दीं। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बटालियन के सीओ ने प्रोटेक्शन टीम से उगाई गईं सब्जियों के पौधों को कुचलवा दिया है।

read also- बीजेपी विधायक संजय सिंह को विधानसभा से बाहर फेंका गया, सदन में हंगामा करने पर हुए मार्शल आउट

वीडियो के जरिए बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के इस कैंप में सब्जी सप्लायर सब्जियों की सही सप्लाई नहीं कर रहा था। ऐसे में जवानों को भोजन में सब्जी के लिए कंपनी कमांडर ने कुछ जवानों के साथ कैंप परिसर में सब्जी उगा दी। बताया जाता है कि वायरल वीडियो में जवान सब्जी के पौधों को उखाड़ और कुछ को कुचल रहे हैं। जवानों का कहना है कि सब्जी सप्लायर के दबाव में आकर बटालियन कमांडेंट ने सब्जी की फसलों को नष्ट करवाया है, जबकि बटालियन कमांडेंट ने इस पर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। बटालियन के सीओ केवल कृष्णा ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।



Related Articles

Back to top button