छत्तीसगढ़
तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने के फेर में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, युवक की मौत

कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग उरगा के पास सड़क हादसा हो गया। दरअसल एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई। दरअसल, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने के फेर में दोनों युवक इस दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
read also- कांग्रेस के चिंतन में लिया गया दूसरा बड़ा निर्णय, भूपेश बघेल का चेहरा मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया: पूर्वमुख्यमंत्री रमन सिंह
वहीं दूसरा साथी घायल है। 24 वर्षीय राधेश्याम, कुकरी चोली निवासी बाइक से सुबह बारिश होने के कारण काम से घर लौट रहा था. इस बीच ये हादसा हो गया. घटना की सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल मामले में जांच जारी है।




