inh24छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की एक और खेप पहुंची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ने वाली है। राज्य को लगातार दूसरे दिन वैक्सीन की नई खेप मिली है। शुक्रवार को कोविशील्ड वैक्सीन प्राप्त हुई है। रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने बताया कि मुंबई से रायपुर आई फ्लाइट एआई-651 से 9 बॉक्स पहुंचे हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को 98320 डोज कोविशील्ड वैक्सीन के प्राप्त हुए हैं। यह वैक्सीन 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को लगाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button