inh24उत्तर प्रदेशदेश विदेश

प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी पर किया तेजाब से हमला, इलाज के दौरान मौत

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

read also..मॉल की तीसरी मंजिल पर बना था कोविड हॉस्पिटल, आग लगने से अब तक 10 की मौत

घटना गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे की है। मूलरूप से कासगंज के सहावर स्थित बहापुर निवासी देवेंद्र राजपूत पुत्र कालीचरन हरीपर्वत क्षेत्र स्थित डॉक्टर लाल पैथ लैब पर सहायक के पद पर कार्यरत था। वहीं औरैया के भागूपुर निवासी सोनम पांडेय सिकंदरा बाईपास स्थित सिनर्जी प्लस अस्पताल में नर्स है। सोनम शास्त्री नगर स्थित सुरेश चंद के मकान में किराये पर रह रही थी।

read also..ससुराल गए युवक के साथ बीवी ने दिखाई बेरहमी, मामूली बात पर काटा प्राइवेट पार्ट

पुलिस के मुताबिक, सोनम और देवेंद्र के बीच प्रेम संबंध थे। देवेंद्र सोनम से मिलने अक्सर उसके कमरे पर आता था। सोनम आठ साल से पति से अलग रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह सोनम के कमरे से चीखने की आवाज आईं। इस पर मकान मालिक की पत्नी कमलेश कमरे गईं। वहां देवेंद्र झुलसी हालत में चीख रहा था। उसके कपड़े जल चुके थे।

read also..एक पति के लिए जब झगड़ने लगी दो पत्नियां, थाने में हुवा जमकर हंगामा, फूल ड्रामे के बीच फिर हुवा ये

सोनम के भी हाथ-पैर झुलसे थे। देवेंद्र ने अपने दोस्तों को फोन किया। इसके बाद उसे दोस्त देहली गेट स्थित अस्पताल ले गए। मकान मालिक सोनम को पहले एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गए। बाद में उसे सिकंदरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

read also..शादी के बाद भी महीनों तक पास नहीं आने देती थी दुल्हन, फिर हुआ ऐसा खुलासा कि हिल गई दूल्हे की दुनिया

पुलिस को दोपहर दो बजे सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की। देवेंद्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। दोपहर ढाई बजे देवेंद्र की मौत हो गई। उसकी मां कुसुमा देवी ने तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुसुमा देवी का आरोप है कि सोनम ने बेटे को पंखा सही कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद तेजाब डाल दिया।

read also..मामी ने भांजे के साथ बनाया अवैध संबंध, हुवा खुलासा तो दोनों की जमकर हुई पिटाई, जानें मामला

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है। युवती पर तेजाब डालने का आरोप है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर पहले तेजाब से झुलसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे हत्या में तरमीम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button