
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर तमाम चाहने वाले बधाइयां देने में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दी जा रही हैं. लेकिन अब अभिषेक बच्चन को एक बेहद ही खास जन्मदिन की बधाई मिली है उनके अपने पिता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से. बिग बी ने अभिषेक को 45वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी दो अनसीन पिक्चर्स को पोस्ट किया है. एक तस्वीर में उस वक़्त की है जब अभिषेक छोटे थे. जहां बिग बी उनका हाथ पकड़कर चल रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में अभिषेक अपने पिता का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दे रहे हैं।
read also..‘जेठालाल’ के बराबर थी ‘दयाबेन’ की फीस, दिशा वकानी को एक एपिसोड के मिलते थे इतने पैसे

महानायक ने इन दोनों तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिखा ‘एक वक्त था जब मैं इसका हाथ पकड़ कर राह दिखाता था. एक वक्त आज है जब वो मेरा हाथ पकड़ कर राह दिखाता है. अमिताभ के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी अपना प्यार जमकर लुटा रहे हैं।
आपको बता दें अभिषेक बच्चन के लिए बीता साल काफी खास रहा. उनकी फिल्म लूडो और वेब सीरीज ब्रीद 2 को दर्शकों ने काफी पसंद किया. जबकि आने वाले समय में वो द बिग बुल से सभी को इम्प्रेस करते दिखाई देंगे।
read also..बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ब्लैक स्लीट गाउन दिखाया अपना सेक्सी अवतार
read also..फैन ने मांगी पूजा हेगड़े से उनकी न्यूड तस्वीर तो पूजा ने फिर शेयर की यह तस्वीर…




