inh24छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर – मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नया कोविड वार्ड बनकर तैयार, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की पहल लाई रंग

सोनु केदार – कोरोना वायरस की दूसरी लहर के आने से  पूरा देश संकट में  है छत्तीसगढ़ का सरगुजा जिला भी इससे अछूता नहीं है जिले का शहरी इलाका ही नहीं अब दूरस्थ गावो में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है जिसको देखते हुए स्वस्थ विभाग अलर्ट हो गया है।

फ़िलहाल जिले में लॉक डाउन लगा दिया गया है इसके वावजुद  कोरोना का संक्रमण कम होता दिखाई नहीं दे रहा है ऐसे में कोविड के मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव व रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव की पहल में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नए कोविड वार्ड बनकर तैयार किया गया है,जिसका आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने आज ऑन लाइन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में बने नए कोविड वार्ड का उद्घाटन किया है।

जिले  में  कोरोना बेकाबू होते जा रहा है अम्बिकापुर का मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित जिले के सभी निजी अस्पताल जिसमे कोविड मरीजों का इजाज चल रहा है सभी अस्पतालों के बेड फुल हो चुके  है वर्तमान में  13  सौ से ज्यादा एक्टिव केस हैं. ऐसे में 100  बिस्तर का कोविड अस्पताल काफी नहीं है.  जिसको देखते हुए  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मेडिकल कॉलेज  में कोविड मरीजों के लिए  बिस्तर  बढ़ाने  की कवायद की थी जो अब पूरी हो चुकी है  जिसके  बाद लगभग 130  बेड  और बढ़ जायेगे और कुल 240  बेड कोविड  मरीजो के इलाज के लिए उपलब्ध हो  जायेगा।

इसके साथ कोविड  के बढ़ते मरीज को देखते हुए  शहर के  शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज में  भी  550 बेड के आइसोलेशन सेंटर  बनाया गया है जिसमे कोविड के कम  लक्षण वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज  किया जायेगा

Related Articles

Back to top button