inh24छत्तीसगढ़

रायगढ़ – एक रक्षासूत्र मास्क का अभियान का रिकॉर्ड दर्ज, एक दिन में बांटे गए 14.87 हजार मास्क

रायगढ़ पुलिस की अपील पर रायगढ़वासियों के सहयोग से प्राप्त मॉस्क को रक्षाबंधन के दिन “एक रक्षासूत्र मास्क का” जागरूकता के महाअभियान के रूप में चलाया गया और लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया।

पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के दिन कोरोना के इस समय बहनों को प्रेरित किया गया कि वे राखी के साथ रक्षासूत्र के रूप में मॉस्क भाइयों को दें और भाई गिफ्ट के रूप में मॉस्क गिफ्ट दें। साथ ही सभी लोग व संस्थान अपने दोस्तों, परिजनों और परिचितों, कर्मचारियों को मॉस्क दें साथ ही पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर मास्क के प्रति जागरूकता लाने एक जागरूकता अभियान के जरिए पूरे जिले में मास्क वितरण का अभियान चलाया गया।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 362 विभिन्न संस्थानों/संगठनों के सहयोग से प्राप्त 12.37 मॉस्क को 985 पुलिसकर्मियों,7,500 वॉलिंटियर्स के विशेष सहयोग से पूरे रायगढ़ जिले में बांटा गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं/लोगों ने अपने संस्थानों/ अपने-अपने घरों में लगभग 2.5 लाख मॉस्क बांटे। इस तरह जिले में रिकार्ड लगभग 14.87 लाख मास्क का वितरण किया गया।

आपको बता दें कि कई लोगों को एक से अधिक मॉस्क मिले, जरूरतमंदों को अधिकाधिक मास्क वितरित किये गए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा इस मुहिम को सफल बनाने के लिए एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, समस्त पुलिस अधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों को जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, छोटे-बड़े संस्थानों, सभी धर्म, समाज के लोगों, मीडिया समूह को इस अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गयी थी।

इस अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर रही है, वहीं वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज करने अन्य संस्थाओं द्वारा रिकॉर्ड किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, जिले के विधायकगण, महापौर, कलेक्टर सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों को पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़ में आमंत्रित किया गया था। मंत्री, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण की उपस्थिति में एक जिलास्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कोरोना महामारी में मास्क पहनने की आवश्यकता के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह द्वारा रायगढ़ पुलिस की ओर से जिले के सभी नागरिकों को जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपनी भागीदारी मुहिम में दिया है उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Back to top button