जरा हटके

हनुमान बन नाच रहा था युवक, अचानक गिरा और हो गई मौत, वायरल हुआ विडीयो


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडीयो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक भगवान हनुमानजी के भेष में डांस कर रहा था तभी अचानक जमीन पर गिर पड़ा है और फिर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सदर कोतवाली के मोहल्ला बंशीगोहरा का है वायरल हो रहा वीडियो में, युवक को भगवान हनुमान के रूप में तैयार एक गणपति पंडाल में नृत्य करते देखा जा सकता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अचानक वह युवक जमीन पर गिर जाता है.

युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई. युवक का नाम रवि शर्मा बताया गया है. युवक हनुमान का रोल करते हुए नाच रहा था. नाचते हुए वह कुछ देर तक जमीन पर पड़ा रहा तो लोगों ने समझा वह अभिनय कर रहा है. जब वह नहीं उठा तो हड़कम्प मच गया।





Related Articles

Back to top button