inh24बिजनेस

आज फिर बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में है कितना ऐसे

देश में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। देश मे 21 दिन लगातार बढ़ोतरी के बाद रविवार तेल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं पर आज (सोमवार) एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आज दिल्ली में पेट्रोल पर 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.43 रुपये और डीजल के लिए 80.53 पैसे चुकाने होंगे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. शनिवार को पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था. रविवार को तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।

अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button