inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर 5 कोरोना मरीज, राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1, रायपुर एम्स ने की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1 मरीज की पुष्टि रायपुर एम्स ने की है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 100 के पार हो गयी है। आज प्रदेश में 5 नये कोरोना मरीज मिले हैं। दो अलग-अलग जिलों में ये 5 नये मरीज मिले हैं, जिन जिलों से कोरोनो पॉजेटिव मरीजों की रिपोर्ट आयी है।

राजनांदगांव में 4 और कोरबा में 1 कोरोना के नये मरीज सामने आये हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी प्रवासी मजदूर हैं, जिन्हें पहले से क्वारंटीन में रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक जिन 4 मरीजों की राजनांदगांव से रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो सभी मुंबई से आये थे।

Related Articles

Back to top button