उत्तर प्रदेश

जेल अधीक्षक मंगलानी का गाली देते हुए वीडियो वायरल, एक कार्यक्रम में खुलेआम अपशब्दों का प्रयोग


मैनपुरी से जेल अधीक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मैनपुरी जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी मंच पर खड़ी होकर खुलेआम अपशब्दों देती हुई दिख रही है।

मिडिया रिर्पोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने माइक से बात करने पर अपने सिपाहियों को गाली दी है. जेल अधीक्षक का यह गाली-गलौज वाला वीडियो वायरल होते ही मैनपुरी से लेकर लखनऊ के अधिकारियों के बीच माहौल गरमा गया है. इसे लेकर जेल के डीजी ने जांच के आदेश दिए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैनपुरी जिला कारागार में अंबेडकर जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस प्रोगाम में जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी पहुंची तो उस समय दो पुलिस कर्मचारी आपस में बात कर रहे थे. इसे देखते जेल अधीक्षक भड़क गईं और चिल्ला पड़ी. कोमल मंगलानी ने उनको फटकाते हुए कहा कि मन करता है कि तुम लोगों को खूब गाली दूं।

इस दौरान उन्होंने सिपाहियों को गाली भी दी, लेकिन आधी गाली आधे में ही समेट ली. वीडियो वायरल होते ही जेल के DG की ओर से इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button