
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। 17 उप पुलिस अधीक्षक इधर से उधर भेजे गए हैं। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। इससे पहले राज्य पुलिस सेवा के 21 उप पुलिस अधीक्षक (ट्रेनी डीएसपी) के डीएसपी का तबादला किया गया है।
गृह विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव ने आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख कालम-4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।




