inh24छत्तीसगढ़

स्कूल खुलने के बाद इस जिले के 29 बच्चे हुवे कोरोना संक्रमित, क्या बंद होगा छत्तीसगढ़ में स्कूल

छत्तीसगढ़ में छात्रों के संक्रमित होने की खबर सामने आई है. यहां के जशपुर जिले में बीते तीन दिनों में 29 छात्र पॉजिटिव मिल चुके हैं. मामला सामने आने पर जांच की गई तो रसोइये सहित 7 बच्चों में सर्दी-खांसी और बुखार मिला है।

जिसके बाद सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है. साथ ही स्कूल भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं. जिले के ग्राम रतिया में 8वीं पास कर चुकी एक छात्रा और लोदाम के शांतिनगर में 12 साल का एक स्कूली छात्र की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी. स्कूल टीचर ने बताया कि वह स्कूल नहीं आ रही थी. हालांकि, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में कैंप लगाया तो रसोइये सहित 7 बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए।

सभी बच्चों का इसके बाद एंटीजन टेस्ट किया गया, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई. इससे पहले स्कूल खुलने के तीसरे दिन ही पत्थलगांव के प्राथमिक शाला केराकछार में शिक्षिका संक्रमित मिली थी. इस बात की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए और संक्रमण का खतरा देखते हुए स्कूल को बंद करा दिया।

गौरतलब है कि स्कूल खुलने के बाद जिस तरह से छात्र कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि अन्य राज्यों द्वारा भी स्कूलों को फिर से बंद किया जा सकता है. क्योंकि बच्चों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है. हालांकि अभी किसी राज्य द्वारा इस बात का एलान नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button