#Social

HP News: 500 पौधे रोप पृथ्वी बचाने का लिया संकल्प



Nahan. नाहन। समाज सेवा में अग्रणी सेवा संगठन रोटरी क्लब नाहन ने जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान नाहन के प्रसिद्ध विला राउंड नाहन में लगभग 200 सजावटी, औषधीय एवं हर्बल पौधे रोपे। पौधा रोपण कार्यक्रम के दौरान डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब नाहन के पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधे के रखरखाव को भी रोटरी क्लब को आगे आना होगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें तथा इसके लिए पौधारोपण करें। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश शर्मा ने बताया कि क्लब ने 500 पौधे लगाने की योजना बनाई है। इनमें प्रथम चरण में विला राउंड,

चौगान व हाउसिंग बोर्ड में 200 पौधे लगाए गए।

इसके अलावा नाहन शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चौगान मैदान व बांकुवाला स्थित अंतिम धाम में भी 200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग चरणों में 500 पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि क्लब का मुख्य ध्यान पौधों के जीवित रखने पर रहेगा तथा क्लब समय-समय पर रोपे गए पौधों की देखभाल करेगा। रोटरी क्लब अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में बांकुवाला मुक्तिधाम क्षेत्र एवं नेचर पार्क में 300 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने मुख्यातिथि डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय, वन रेंज अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया, जिनकी मदद से यह संपूर्ण परियोजना चलाई जा रही है। इस अवसर पर डीएफओ अवनी भूषण राय ने संबंधित क्षेत्र में संगठन को हरसंभव मदद का वादा किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन अमन सभरवाल, सचिव रोटेरियन ललित शर्मा, अश्वनी सैणी, राजिंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन बीआर कक्कड़, दिनेश गुजराल, धमेंद्र जैन, दिलप्रीत अरोड़ा, मनीष जैन, नीरज गुप्ता सहित इन्नरव्हील क्लब की टीम उपस्थित थी।



Source link

Related Articles

Back to top button