
कांकेर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यालय में पदस्थ एसडीओ और चौकीदार के बीच हुए विवाद में चौकीदार ने जहर सेवन कर लिया जिसके बात उसकी मौत हो गई। चौकीदार की मौत के बाद से लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में हड़कंप मच गया है।यह विवाद पेयजल को लेकर उपजा था बताया जा रहा है कि चौकीदार दोपहर में एसडीओ के पास तीन- चार दिनों से पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर पहुँचा था इसी बीच दोनो के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुँच गया जिसके व उपरांत चौकीदार जीवराखन साहू घर पहुंचा और पूरे घटना क्रम की जानकारी परिजनों को दी,,,,कुछ देर के बाद अपने बेटे के साथ फिर से ऑफिस पहुंचा,,, जहाँ से वह घर वापस लौटने के कुछ देर बाद पुलिस घर पहुंची और पुलिस द्वारा साथ चलने कहने पर उसने कपड़ा पहने के बहाने रूम में जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,,,जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वही चौकीदार का बेटा अमन साहू का कहना है एसडीओ ने उसके पिता के साथ मारपीट की है,,,लेकिन एसडीओ जगदीश प्रसाद देशमुख मारपीट से इनकार कर रहे है,,,,वही चौकीदार की मौत के बाद तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंच गई है।



