
भिलाई / निगम ने भिलाई की तीन एडवरटाइजर्स को विज्ञापन बोर्ड प्रकाशन शुल्क जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया था! इन तीनों एडवरटाइजर्स एजेंसी ने नोटिस मिलने के बाद राशि जमा कर दी है, राशि चेक के माध्यम से दिया गया है! 4261165 रुपए की राशि एडवरटाइजर्स ने जमा की है! विदित है कि 12 अक्टूबर 2020 से 11 अक्टूबर 2021 तक का विज्ञापन बोर्ड का लाखों रुपए प्रकाशन शुल्क एडवरटाइजर्स से लिया जाना था! 11 अगस्त 2021 को एडवरटाइजर की अवधि समाप्त हो चुकी है! लेकिन विज्ञापन बोर्ड की प्रकाशन शुल्क की राशि एडवरटाइजर्स के द्वारा जमा नहीं की गई थी! इसी के तहत शुल्क जमा करने के लिए 3 फरवरी और 1 जून को नोटिस जारी किया गया था बावजूद इसके राशि जमा नहीं करने पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने 23 अगस्त को तीन दिवस का समय देते हुए अंतिम नोटिस जारी किया और उल्लेख किया कि निर्धारित समय अवधि में राशि भुगतान नहीं किए जाने पर कुर्की कर बकाया राशि वसूली की जाएगी साथ ही ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा और विज्ञापन बोर्ड को हटाने की कार्यवाही यदि निगम द्वारा की जाती है तो इसकी व्यय की वसूली भी एडवरटाइजर्स से की जाएगी! इसके बाद एडवरटाइजर्स ने होर्डिंग विज्ञापन प्रकाशन शुल्क की राशि जमा कर दी है! राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी जय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्स सुमंगल एडवरटाइजर्स से 765463 रुपए, मैसर्स जी.जे. एडवरटाइजर्स से 2026654 रुपए तथा दीपक एडवरटाइजर्स से 1469048 रुपए राशि की वसूली की जानी थी! इस प्रकार से कुल 4261165 रुपए प्रकाशन शुल्क लिया जाना था, जिसे एडवरटाइजर्स ने जमा कर दिया है।
[02/09, 11:53] +91 94060 12786: कम वसूली को लेकर निगम ने स्पैरो सॉफ्ट. प्राइवेट लिमिटेड को थमाया नोटिस, राजस्व वसूली संतोषजनक नहीं होने पर 10% राशि की जाएगी राजसात
भिलाई/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर राजस्व के संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज एवं विभिन्न करो के लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत वसूली के लिए परियोजना प्रबंधक मैसर्स स्पैरो सॉफ्ट. प्राइवेट लिमिटेड भिलाई को निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने नोटिस जारी किया है! जारी नोटिस में संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए स्पैरो के द्वारा प्रस्तुत मांग/वसूली पत्रक के अनुसार संपत्तिकर, शिक्षा उपकर एवं समेकितकर की राशि रुपए 3440.22 लाख की वसूली किया जाना है किंतु अब तक 25.33% की वसूली की गई है एवं 74.67 प्रतिशत वसूली किया जाना शेष है! इसे लेकर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस में कहा है कि मांग के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली नहीं की जा रही है! उन्होंने स्पैरो को निर्देश दिए हैं कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के शेष बची अवधि के लिए बकाया मांग/चालू मांग का लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सभी भवनों को कवर करते हुए सुनिश्चित करें अन्यथा राजस्व करों की वसूली की कार्यवाही संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में स्पैरो के विरुद्ध अनुबंध के शर्तों के अधीन कार्यवाही की जाएगी! जिसके अंतर्गत 2021-22 हेतु रोकी जा रही 10% की राशि को राजसात किया जाएगा! उल्लेखनीय है कि निकाय के सुधार कार्यक्रम अंतर्गत डोर टू डोर राजस्व, संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज इत्यादि की वसूली कार्य हेतु सूडा से अधिकृत एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।



