inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ – राजधानी रायपुर के पंडरी थाने में आरोपी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी। बताया जा रहा मृतक आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लाया गया था। SSP ने मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिये है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहर युवक ने शौचालय का बहाना बनाकर बाथरूम में खुद को फांसी लगा ली।

इस मामले में रायपुर एसएसपी अजय यादव ने बताया कि “चाकूबाजी मामले के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था, उसी आरोपी में से एक ने शौचालय के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की थी, गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी है, इस मामले में जांच चल रही है”

Related Articles

Back to top button