
बस अमरकंटक से वापसी डेलकडीह, खैरागढ़ जा रही थी। इसी दौरान कारीगांव केंदा घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कारीगांव घाट में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद बस में कई लोग बेहोश हो गए, वहीं यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि CG 04, AK 2264 वाल्वो की बस अमरकंटक से वापसी डेलकडीह, खैरागढ़ जा रही थी। इसी दौरान कारीगांव केंदा घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कारीगांव घाट में अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद बस में कई लोग बेहोश हो गए, वहीं यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी अनुसार बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 20 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना में 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कारीगांव घाट में हुई दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी यात्री राजनांदगांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा।