छत्तीसगढ़

भाजपा के द्वारा आज नेताओं के और कार्यकर्ताओं के अपने घर के सामने धरना दिए जाना फ्लॉप शो – कांग्रेस

भाजपा के द्वारा कल नेताओं के और कार्यकर्ताओं के अपने घर के सामने धरना दिए जाने को फ्लॉप शो निरूपित करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छप्पन लाख घरों के सामने आज भाजपा के सदस्यों का धरना होना था क्योंकि प्रदेश में भाजपा के कथित रूप से 56 लाख सदस्य हैं 56 लाख वोट भी नहीं मिले थे विधानसभा चुनाव में और इस बार तो धरना प्रदर्शन 56 लाख तो कौन कहे 56 सौ जगह भी आयोजित नहीं हो सका, पूरे प्रदेश भाजपा का यह अभियान भी बुरी तरीके से विफल रहा और जनता के साथ-साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस अभियान को नकार दिया।

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने घोषणा तो की थी अपने घरों के सामने प्रदर्शन की लेकिन भाजपा नेताओं ने अपनी घोषणा के अनुरूप प्रदर्शन करने के बजाए खुलेआम धारा 144 का उल्लंघन किया और राजनैतिक नौटंकी की करोना काल में भाजपा की इस नौटंकी के लिए जनता कभी उसे माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button