प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद पूरे देश में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लॉक डाउन को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपना अपना मत जाहिर किया है। इस बीच एक बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आई है जिसके मुताबिक लॉक डाउन का दूसरा चरण बहुत ही सुनियोजित तरीके से लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि देश की आर्थिक पहलू को भी ध्यान में रखकर लाख डाउन का फैसला किया जाएगा कहा जा रहा है कि दूसरे चरण के लाख डाउन में आरोग्य सेतु एप का महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
गौरतलब है कि इस ऐप के जरिए लोग उनके क्षेत्र में कहां-कहां कोरोना की मरीज है इसकी जानकारी पा सकते हैं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही सूत्रों ने बताया की दूसरे चरण का लाक डाउन बहुत जल्द ही प्रभावी किया जाएगा।



