
सरगुजा – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार एक तरफ जहाँ अपने 2 साल के कार्यकाल में किये गए कार्यो का बखान करते नही थक रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार बनने के बाद धरना प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अम्बिकापुर में आज अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने 5 सूत्री मांगों को लेकर घड़ी चौक धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किए और कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।
दरअसल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी समय से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें उनकी प्रमुख मांगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा देकर उन्हें उचित श्रेणी में शामिल किया जाए साथ ही समान काम समान वेतन या भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18,000 प्रतिमाह किया जाए। वहीं अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिता एक्का ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र आंदोलन करेंगे




