कुनकुरी में नाबालिक के साथ गैंग रैप का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

अजय सूर्यवंशी जशपुर – जशपुर जिले से बड़ी खबर है, एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रैप का मामला सामने आया है, पीड़िता के पिता ने कुनकुरी थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दो लोगों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस को सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस ने उच्च अधिकारी एसपी शशि मोहन सिंह को जानकारी दी, वहीं तत्काल शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कुनकुरी पुलिस टीम ने चंद घंटे में ही दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
कुनकुरी एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने बताया कि पीड़िता अपना आधार कार्ड बनवाने कुनकुरी कचहरी गई थी वापस पैदल घर आते समय रास्ते में नवाटोली के लड़के अमित और दीपक दोनों मिले और बोले कि चलो घर छोड देते हैं फिर अपने स्कूटी में बैठा कर गडाकटा पुलिया के आगे जंगल में ले गये ।
जहां उसे बहला फुसलाकर अमित और उसका दोस्त दीपक बरवा दोनों ने बारी बारी से बलात्कार किया वहीं मोबाईल में विडियो बनाकर दोनों बोले कि अगर घटना के बारे में किसी को बतायी तो विडियो वायरल कर देंने की धमकी दिये थे, इस दौरान उन्होंने इसका बलात्कार करते समय जो अश्लील वीडियो बनाया था, उस विडियो को मोहल्ले के लोगों को दिखाने लगा। यह बात पीड़िता के घर वालों को पता चला तब वे थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।



