inh24छत्तीसगढ़

रायगढ़- ओडिसा रोड पर बड़ा हादसा तेज रफ़्तार स्कोर्पियो ने बाइक सवार युवक- युवती को मारी ठोकर, मौक़े पर मौत

रायगढ़। रायगढ़ को ओडिसा से जोड़ने वाली एनएच 49 रेंगालपाली रोड़ में गुरूवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कार्पियो की ठोकर से बाईक सवार युवक-युवती की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि रेंगालपाली के पास हुआ यह हादसा इतना जबर्दस्त था कि स्कार्पियो वाहन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि स्कार्पियो से टकराने वाले बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल युवती को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद स्कार्पियों चालक मौके से भागा जिसे ग्रामीण युवकों ने नेतनागर के पास धर दबोचा है। पूरे घटना की जानकारी जुट मिल पुलिस को दी गई है। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव कई घंटे तक उठाने नही दिया है। इस दौरान मौके पर आसपास गांव के दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति रही और रोड़ जाम की स्थिति निर्मित होते देखी गई। वहीं घायल युवती को पुलिस ने 108 वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई। दोनों मृतक ग्राम नेतनागर के रहने वाले है। वही दुर्घटना कारित वाहन बृजराजनगर की बताई जा रही है

Related Articles

Back to top button