inh24देश विदेश

भीषण सड़क हादसा – ट्रक पलटने की वजह से हुई 16 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जलगांव में बीती रात ट्रक पलटने की वजह से 16 लोगों की मौत हो गई है. जलगांव पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रक धुले से जलगांव के रावेर की तरफ जा रहा था. इसी दौरान यह यावल रोड पर किनगांव के नजदीक पलट गया. हादसे के वक्त ट्रक में कई मजदूर सवार थे. जिनमें से 16 लोगों मौत हो गई और कई गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

read also..छत्तीसगढ़ – वैलेंटाइन डे पर 15 नक्सली जोड़ों ने की धूमधाम से शादी

मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए यावल भेज दिया गया है. जलगांव पुलिस ने बताया कि यह भीषण सड़क हादसा रात के करीब 1 बजे हुआ. हादसे के वक्त ट्रक में सवार सभी लोग सो रहे थे. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है. हादसे के संबंध में यावल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

read also..PM Kisan Yojana – गृहमंत्री ने की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, इस राज्य के किसानों को मिलेंगे 18,000 रुपये

बताया जा रहा है कि ट्रक में पपीता लदा हुआ था. हादसे में मारे गए सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के रहने वाले थे. पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. ट्रक पलटने के बाद जोरदार आवाज आई थी, जिसके बाद आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों की जान बचाने में जुट गए. हालांकि, 16 लोगों को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button