अहमदाबाद – गुजरात के वड़ोदरा में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो ट्रकों की जोरदार टक्कर होने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस घटना में 17 लोग घायल हुए है. मौके पर पुलिस और मेडिकल स्टाफ मौजूद है. सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक आज सुबह वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गयी. यह टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही नौ लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि 17 लोग जख्मी हो गए. कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के शिकार लोग सूरत से पावागढ़ जा रहे थे. घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया. अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
पंजाब में सोमवार रात संगरूर-सुनाम सड़क पर एक कार डीजल टैंकर से जा टकराई, जिसके बाद गाड़ी में आग गई. इस हादसे में एक डॉक्टर समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टैंकर से तेल बहने लगा, जिससे कार में आग लग गई. समय से कार का दरवाजा न खुल पाने के कारण कार में सवार लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक शादी के रिसेप्शन को एटेंड करने के बाद मोगा शहर लौट रहे थे।



