inh24छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में कोरोना के मिले 668 नये मरीज़, 9760 को टीका, अब तक लगभग डेढ़ लाख लोगों को लगा टीका

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार- कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज कोरोना संक्रमण के 668 नये रोगी सामने आए हैं। यह संख्या एक दिन में मिले कोरोना मरीजों की अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। जिले में अब तक कोरोना के 13606 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं 95 मरेडज़ों के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब तक 10340 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 3087 है, जिनका होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है।

सीएमएचओ ने बताया कोरोना जांच और टीकाकरण के काम मे और तेज़ी आई है। उन्होंने बताया कि आज 3181 लोगों की कोरोना जांच की गई, जो कि निर्धारित लक्ष्य से 171 प्रतिशत ज्यादा है। इसी प्रकार 9760 लोगों को आज कोरोना टीका लगाया गया। अब तक लगभग डेढ़ लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका हैै।

Related Articles

Back to top button