छत्तीसगढ़ में आज 24 कोरोना के मरीज, जानिए कौन कौन से जिले में पाए गए संक्रमित
छत्तीसगढ़ में आज बलौदाबाजार जिले में फिर कोरोना के 6 नए संक्रमित मिले हैं. बलौदाबाजार जिले में अब एक्टिव केस बढ़कर 103 हो चुके हैं। जिले में अब तक 116 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। आपको बता दें कि बलौदाबाजार जिले के 13 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
वहीं आज दिनभर में छत्तीसगढ़ में 24 नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज मिले आंकड़ों के बाद अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस प्रदेश में 845 हो गया है। देर शाम आये कोरोना के रिपोर्ट में 13 नये केस की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि 13 नये मरीजों में 9 मरीज मुंगेली से मिले हैं। वहीं 2 मरीज कोरिया और 2 बलौदाबाजार से मिले हैं। इससे पहले आज दोपहर 11 नये मरीज सामने आये थे। इनमें कांकेर में 5, बेमेतरा में 3 और कोरिया में 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा अब 834 हो गया है।




