inh24छत्तीसगढ़

विदेश से छत्तीसगढ़ लौटे 3 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, अब तक इतने हैं मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। आज 20 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 363 हो गए हैं। 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 34 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 6, राजनांदगांव 3, बालोद 0, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 3, धमतरी 1, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 2, रायगढ़ 1, कोरबा 0, जांजगीर-चांपा 1, मुंगेली 0, जीपीएम 1, सरगुजा 0, कोरिया 0, सूरजपुर 0, बलरामपुर 0, जशपुर 0, बस्तर 0, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 0, कांकेर 1, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना से आज कुल 0 मौतें हुई है।

वहीं छत्तीसगढ़ पहुंचे 3 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक दुर्ग से और 2 लोग बिलासपुर से है। दुर्ग लौटी महिला 2 दिसंबर का USA से लौंटी थीं, वहीं 2 दिसंबर को ही 1 महिला UAE से बिलासपुर आईं। एक पुरुष जर्मनी से 3 दिसंबर को बिलासपुर आए थे। नियम के आधार पर तीनों को पहले एक सप्ताह आईसोलेट किया गया था। इसके बाद सैंपल लेकर जांच करवाई गई। जिसमें ये तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग तीनों यात्रियों के सैंपल में ओमिक्रॉन वेरियंट की जांच करा रहा है। विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर लैब भेज दिया है। इससे पहले भी दो विदेश से बिलासपुर लौटे यात्रियों की सैंपल की जांच करवाई जा चुकी है। जिसमें दोनों यात्रियों के सैंपल निगेटिव मिले थे।

Related Articles

Back to top button