राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 साल की मासूम के साथ बूढ़ापारा गार्डन में एक युवक ने छेड़छाड़ किया।बता दें कि जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मासूम नाबालिग बच्ची की माँ के देखने पर हल्ला मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया।
read also – कोरोना काल में सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा छत्तीसगढ़, राज्य के 57 लाख परिवारों को तीन माह का निःशुल्क चावल
मिली जानकरी के अनुसार पारिवारिक मित्रो के मुताबिक देर शाम बूढ़ापारा इलाके में रहने वाली 4 साल की मासूम बूढ़ापारा गार्डन घूमने गयी थी कि फिसलपट्टी पर ऊपर खड़े आरोपी युवक ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए नाबालिग मासूम के साथ बेहद ही शर्मनाक अश्लील हरकत की जिसके बाद नाबालिग ने किसी तरह छूटकर सारा माजरा वहां मौजूद अपनी मां को बताया तो स्थानीय लोगो की मदद से आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
read also – स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा ने लगाए जमकर चौके छक्के, महामाया कप क्रिकेट का किया शुभारंभ
पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम आशीष भुजाडे उम्र 27 वर्ष निवासी गोंदिया बताया और बूढ़ापारा इलाके की गली नंबर 2 में रहकर एक दुकान में काम करना बताया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




